Movie prime

भीमसेन चौधरी की 26वीं पुण्यतिथि पर 15 मार्च को श्रद्धांजलि सभा

 

RNE Network.

पूर्व मंत्री एवं किसान नेता स्व. भीमसेन चौधरी की 26 वीं पुण्यतिथी पर दिनांक 15 मार्च, 2026 को महारानी किशोरी देवी कन्या विद्यालय , जयपुर रोड़ स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
 

भीमसेन चौधरी स्मारक समिति के अर्जुनराम कूकणा ने बताया कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक व मंत्री रहे स्वर्गीय भीमसेन चौधरी की 26 वीं  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा प्रेरणा स्थल पर  रविवार को सुबह 9:00 बजे रखी गई है। इस कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रबुद्धजन भाग लेकर स्व. भीमसेन चौधरी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

FROM AROUND THE WEB