RudraNewsExpress_Logo

घर में विधि-विधान से मनाया तुलसी विवाह, 

 

RNE Bikaner

बीकानेर। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक घर में तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से तुलसी माता का पूजन किया तथा भगवान शालिग्राम के साथ उनका विवाह संपन्न करवाया।
 

p

विवाह होने के बाद बरी लेकर आये और तुलसी माता को पहना दिया और  तुलसी माता को चुनरी, श्रृंगार सामग्री एवं पुष्पों से सजाया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। परिवारजनों ने मंगल गीत गाए और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

p

धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी विवाह से घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा तथा अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

FROM AROUND THE WEB