RudraNewsExpress_Logo

बीआईएस के SHINE प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जीवनधारा संस्थान ने महिलाओं को गुणवत्ता एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

RNE Bikaner.

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), जयपुर शाखा कार्यालय के SHINE प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जीवनधारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को आईएसआई मार्क, बीआईएस हॉलमार्क, घरेलू उपयोग के बिजली उपकरण, रसोई के सामान, प्रेशर कुकर, गैस स्टोव, वायर, स्विच, एलईडी बल्ब तथा सोने-चाँदी के आभूषण खरीदते समय गुणवत्ता चिह्नों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही BIS Care App के माध्यम से उत्पादों की प्रमाणिकता जांचने और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर राजीविका के ब्लॉक इंचार्ज गजेंद्र सिंह राठौड़, एरिया कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र चंदेल, एलआरपी कमलेश, क्लस्टर प्रबंधक सोनू,अनिल जाजड़ा तथा शिवजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया।

जीवनधारा संस्थान ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB