RudraNewsExpress_Logo

रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में 1439 किलोग्राम काजू सीज किया गया। 

 

RNE Bikaner

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बुधवार को जयपुर से आए केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित शर्मा तथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार वर्मा तथा श्री भानू प्रताप सिंह गहलोत ने बीछवाल क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम में प्राप्ति ब्रांड के काजू लेबल में कमी होने के कारण नमूना लेने के पश्चात सीज किया। 

p

उक्त काजू मैसर्स गोपी किशन सुरेश कुमार, फड़ बाजार द्वारा मंगवाया गया था। मैसर्स रूपचंद मोहनलाल की निर्माण इकाई से गुलाबजामुन तथा खोया का नमूना लिया गया। अन्य दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार एवं श्री राकेश कुमार द्वारा मैसर्स श्री बीकानेर नमकीन भंडार से मीठा मावा तथा काजू कतली का नमूना लिया गया। लिये गये नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिर्पोट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

FROM AROUND THE WEB