Movie prime

टांटिया यूनिवर्सिटी में उपासना शर्मा का शोध पूर्ण, बालकों की इंटरनेट सुरक्षा पर किया महत्वपूर्ण अध्ययन

 

 RNE Network.

उपासना शर्मा पुत्री लक्ष्मी देवी-गोवर्धन दास ने अपना शोध कार्य टांटिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर से "बालकों के मानवाधिकारों का संरक्षण और कार्यान्वयन : बालकों की इंटरनेट सुरक्षा से सम्बन्धित विशेष संदर्भ" जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पूर्ण किया है।
 

उन्होंने अपना यह शोध विधि विशेषज्ञ और मार्गदर्शक डॉ. मिथिलेश बंसल के निर्देशन में संपन्न किया। उपासना के शोध का मुख्य केंद्र बिंदु वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों के मानवाधिकारों की रक्षा और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले विभिन्न खतरों व साइबर अपराधों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा है।
 

मौजूदा समय में जब बच्चे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अधिक समय बिता रहे हैं, तब उनका यह शोध कानूनी ढांचे को मजबूत करने के साथ सामाजिक व्यवस्था और बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा।
 

उपासना शर्मा की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षाविदों, इष्ट मित्रों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शोधार्थी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शोध निदेशक डॉ. मिथिलेश बंसल के कुशल मार्गदर्शन , गुरु डॉ अनिल कौशिक और अपने परिवार व मित्रों के सहयोग को दिया है।

FROM AROUND THE WEB