Movie prime

वैश्य सम्मेलन : अशोक अग्रवाल बीकानेर आए, किशन अग्रवाल अध्यक्ष, विजय बाफना सम्मानित 

 


RNE Bikaner.
 

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक बीकानेर के होटल सागर में हुई, जिसमें सामाजिक एकजुटता, व्यापारिक सहयोग और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्व. फन्ना बाबू की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सदस्यता में बीकानेर टॉप:

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्य समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग और व्यापारिक सामंजस्य आवश्यक है। उन्होंने बताया कि “वैश्य मित्र सदस्यता अभियान” के तहत बीकानेर जिला पूरे राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

22 प्रतिष्ठानों की विशेष पहल : 
 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीकानेर के 22 व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा “वैश्य मित्र कार्ड” धारकों को 3% से 15% तक की विशेष छूट देने की घोषणा रही। इसमें मेडिकल, ज्वेलरी, होटल-रेस्टोरेंट, भुजिया-पापड़, फर्नीचर सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी शामिल रहे। इस पहल को समाज की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

सामाजिक प्रतिनिधियों का सम्मान :
 

अग्रवाल, जैन, माहेश्वरी, विजयवर्गीय, खंडेलवाल और महात्मा समाज के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के विभिन्न घटकों के बीच समन्वय और एकता का प्रतीक रहा। इसमें अग्रवाल समाज के प्रमोद देवड़ा, सुशील बंसल, केदारनाथ अग्रवाल; जैन महासभा के कन्हैयालाल बोथरा, संजय जैन सांड; माहेश्वरी समाज के ललित झंवर एवं प्रतिनिधि मनोज बजाज; विजयवर्गीय समाज के निलेश विजयवर्गीय एवं ज्योति विजयवर्गीय; खंडेलवाल समाज के महेश खंडेलवाल एवं प्रेम खंडेलवाल; महात्मा समाज के शिवकुमार महात्मा एवं दिनेश महात्मा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अग्रवाल अध्यक्ष, बाफना सम्मानित:
 

बैठक में युवा शक्ति को सशक्त करते हुए किशन अग्रवाल को यूथ विंग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए विजय बाफना को सम्मानित किया गया।
 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए शिक्षा अनुदान की घोषणा की गई। साथ ही भव्या बाफना द्वारा बनाया गया स्केच भेंट करने पर उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले डॉ. अशोक अग्रवाल ने बीकानेर प्रवास के दौरान स्व. शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मुलाकात की तथा पुनरासर हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

कार्यक्रम में सोहनलाल बैद, ओमप्रकाश करनानी, श्रीराम सिंघी, हंसराज डागा, कुंजबिहारी गुप्ता, अमित डागा, लोकेश करनानी, दीपक आंचलिया, सुमन जैन, दीपक बोथरा, राकेश जाझू, इन्द्रकुमार चांडक, धनलक्ष्मी जैन, बबीता गुप्ता, श्रीभगवान अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, सिद्धार्थ पेडीवाल, संजय कोचर, डॉ. जे.एस. मेहता, किशनलाल बोथरा, शरद गोयल, विनोद धानुका, प्रेम खंडेलवाल, सरिता आंचलिया, भानुप्रिया जैन, हिना बाफना, अंकित बाफना, यशु चांडक, प्रमिला गुप्ता, गजेन्द्र पारख, संतोष बांठिया, इंदू जैन, विशेष अग्रवाल, अश्लेष अग्रवाल, काव्य अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB