Movie prime

Vipra Foundation Bikaner : गांधी कॉलोनी में सीमांकन के साथ समाजोत्थान भवन के लिए आवंटित भूमि हस्तांतरण, वर्षों के प्रयासों को मिली सफलता

 


Rudra News Express Bikaner. 

विप्र समाज के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। राज्य सरकार द्वारा विप्र फाउंडेशन को गांधी कॉलोनी क्षेत्र में समाजोत्थान भवन निर्माण के लिए आवंटित भूमि का राजस्व एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधिवत सीमांकन कर आधिकारिक रूप से संगठन को सौंप दिया गया। भूमि का कब्जा मिलने के साथ ही बीकानेर में बहुप्रतीक्षित समाजोत्थान भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया।

बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे के निर्देशन में अधिकारियों ने मौके पर भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विप्र फाउंडेशन ने भूमि का विधिवत कब्जा ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने खुशी जताते हुए इसे वर्षों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

भूमि हस्तांतरण के बाद विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बीडीए उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा समाजहित में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा कि यह केवल भूमि प्राप्ति नहीं, बल्कि वर्षों से देखे गए समाज के एक बड़े सपने के साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बनने वाला समाजोत्थान भवन सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने कहा कि भवन के निर्माण से समाज को एक स्थायी मंच मिलेगा, जहां से शिक्षा, सेवा, सामाजिक जागरूकता, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवा नेतृत्व विकास जैसे कार्यों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत प्रयासों की सराहना की। भूमि आवंटन की प्रक्रिया में सहयोग के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला तथा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज के योगदान का भी आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिव सारस्वत, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष केदार सारस्वत, प्रदेश सचिव नारायण पारीक, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा, शहर अध्यक्ष पंकज पीपलवा, अरुण कल्ला, सरपंच रतिराम तावणिया, परमेश्वर सारस्वत, पंकज ओझा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB