RudraNewsExpress_Logo

Vipra Foundation : जयपुर के परशुराम ज्ञानपीठ की तरह बीकानेर में बनेगा प्रज्ञान भवन, अयोध्या के ‘राम से परशुराम’ पर चर्चा

 

Rudra News Express Bikaner. 

विप्र फाउंडेशन, जोन-1बी, बीकानेर की संयुक्त संगठनात्मक बैठक शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न संगठनात्मक प्रकल्पों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने बताया कि बैठक में दिसंबर माह में अयोध्या में आयोजित होने वाले ‘राम से परशुराम’ कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आवागमन, प्रवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।

राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने बताया कि जयपुर में श्री परशुराम ज्ञानपीठ और अरुणाचल प्रदेश में शक्तिपुंज परशुराम जैसे महाप्रकल्प संगठन की दीर्घकालीन साधना एवं सामाजिक सहभागिता के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। इसी क्रम में बीकानेर में प्रज्ञान भवन के निर्माण की योजना को बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।

जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि बीकानेर में विप्र फाउंडेशन के नाम आवंटित भूमि पर प्रज्ञान भवन का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जयपुर स्थित श्री परशुराम ज्ञानपीठ की तर्ज पर प्रस्तावित प्रज्ञान भवन को समाज की शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है। प्रज्ञान भवन का उद्देश्य केवल एक भवन का निर्माण करना नहीं, बल्कि बीकानेर में समाज की एकजुटता, ज्ञान, संस्कार और संगठनात्मक गतिविधियों को स्थायी आधार प्रदान करना है।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकला आचार्य ने प्रस्तावित ‘श्रीराम से श्रीपरशुराम रथयात्रा’ की परिकल्पना पर विचार साझा किए। जिला महामंत्री भवानी जाजड़ा ने बताया कि बैठक में पुष्कर घोषणा पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों और सामूहिक कार्ययोजना के संदर्भ में इस विषय पर चर्चा हुई। 
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने बताया कि बैठक में बीकानेर में विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। 

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमिता व्यास, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, पूर्व युवा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र ओझा, संयुक्त महामंत्री पंडित शिवनारायण शर्मा, संगठन महामंत्री अजय व्यास, जिला उपाध्यक्ष राकेश वेद, दिनेश चुरा, केशव सांखी, विकास शर्मा एवं युवराज व्यास, जिला महामंत्री भवानी शंकर जाजड़ा, जिला संगठन मंत्री सुभाष पुरोहित, सचिव अवधेश शर्मा, रामकुमार व्यास एवं अमित व्यास सहित महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला सारस्वत एवं इला पारीक, प्रदेश महामंत्री शीला आचार्य, जिला संगठन महामंत्री डॉ. अल्पना शर्मा, जिला महामंत्री मीनाक्षी कल्ला, कोषाध्यक्ष रितु भादानी, उपाध्यक्ष रेनू भादानी, मीनाक्षी भादानी एवं अनुराधा भादानी, प्रदेश सचिव नारायण पारीक, संगठन महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा, गंगा सहाय पारीक, सुनील कुमार कल्ला, हिमानी शर्मा, लक्ष्मी देवी पुरोहित, रेखा भादानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB