लूणकरणसर में वीरेन्द्र बेनीवाल का शक्ति प्रदर्शन जन संवाद में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब—चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
RNE Bikaner
बीकानेर जिले के लूणकरणसर में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी है. पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बेनीवाल की ओर से भीमसेन चौधरी पार्क में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बेनीवाल ने अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ संवाद कर चुनावी रणनीति तय की. बैठक के दौरान बेनीवाल के आगामी राजनीतिक सफर और रणनीतिक कदमों को लेकर खुलकर चर्चा की गई. बैठक में लूणकरणसर के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बेनीवाल के पुराने कार्यकर्ताओं सहित लोग पहुंचे. इस जन संवाद कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा हो रही है. राजनीतिक विश्लेषकों और कार्यकर्ताओं की निगाहें इस बात पर टिकी हैं. सियासी गलियारों में चर्चाएं है कि इस बैठक के बाद वीरेन्द्र बेनीवाल कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी आगामी भूमिका को लेकर क्या रुख अपनाते हैं या कोई नया बड़ा राजनीतिक निर्णय लेते हैं

