RudraNewsExpress_Logo

विश्व हिन्दू परिषद महानगर अध्यक्ष रामरतन धारणिया का राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया अभिनंदन।

 

RNE Bikaner

बीकानेर। विश्व हिन्दू परिषद, बीकानेर महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर राजस्थानी मोट्यार परिषद, बीकानेर द्वारा श्री रामरतन धारणिया का साफा एवं उपरणा पहनाकर ज़ोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राजस्थानी मोट्यार परिषद के कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद लंबे समय से हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता,  सांस्कृतिक चेतना, जन-जागृति तथा सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री धारणिया के नेतृत्व में संगठन समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु टाक ने श्री धारणिया से मातृभाषा राजस्थानी को संवैधानिक मान्यता दिलाने, राजस्थान की राजभाषा का दर्जा दिलाने तथा राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के अभियान में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी समाज और राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

श्री रामरतन धारणिया ने राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इस अभियान में यथासंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और मातृभाषाओं का संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है, मातृभाषा राजस्थानी एवं संस्कृति के किसी भी कार्य के लिए मैं और मेरी टीम हमेशा आपके साथ है।

राजस्थानी मोट्यार परिषद की ओर से श्री धारणिया के सफल, जनसेवामय एवं राष्ट्रहित समर्पित कार्यकाल तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

इस अवसर पर राजस्थानी मोट्यार परिषद टीम के श्याम सुंदर गहलोत, देवेन्द्र गहलोत,रामावतार शर्मा,कमल किशोर मारू, प्रशान्त जैन, रविंद्र जाजड़ा, विनोद माली, सुनील बिश्नोई, मनोज पंवार, दिनेश शर्मा, ब्रह्मकुमार गहलोत,रणजीत उपाध्याय,मनीष सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB