Movie prime

...जब जानकी नाथ सहाय कर तब कौन बिगाड़ करे नर तेरो

 

RNE Bikaner.
 

चंपा बाई की बगीची के पास नया शहर स्थित डॉ भगवान दास जी किराडू के घर पर श्रीमती सरला देवी किराडू की याद में भागवत कथा के मूल पाठ में आज पूर्णाहुति के  दिन पंडित संतोष जोशी ने अपने भजनों से  माहौल को भक्तिमय कर दिया । तबले पर संगत संगीतकार गिरिराज जोशी ने की । गिरिराज जोशी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी ।इस अवसर पर  पंडित श्री भंवर लाल जी व्यास द्वारा बताया  कि कलयुग में राम नाम का आधार सर्व श्रेष्ठ है  । राम का नाम ही भाव सागर से पार करने वाल है ।

कृष्ण के  जय घोष से सारा वातावरण कृष्णमय हो गया भक्तगण झूम उठे । नगेंद्र नारायण किराडू ने बताया कि कथा के अंतिम दिन संगीत संध्या से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।  बिना किसी तामझाम के कथा के श्रवण का आनंद ही कुछ ओर है। इस अवसर पर  इंद्र नारायण किराडू , गायत्री देवी किराडू ,चंद्र कला किराडू ,  गौरव पुरोहित किरण पुरोहित गंगा देवी किराडू ,गिरिजा पुरोहित, उषा पुरोहित, माया पुरोहित, मीनाक्षी भदानी, उपासना व्यास, सौम्या आचार्य ,दिव्य वाणी बिस्सा सुरभि बिस्सा , पूजा किराडू, रीतिका किराडू,   जयश्री व्यास, हर्षिता व्यास, वत्सला व्यास , मंजू कला पूर्वा व्यास, दीपाली व्यास,  मोहित पार्थ ,उत्कर्ष किराडू, दीक्षा व्यास, रुद्र व्यास , तनुष व्यास , दक्ष्य व्यास ,शिवम् पुरोहित ,ओजस व्यास ,प्रगति व्यास ,वांशिका पुरोहित जितेशा व्यास , गार्गी किराडू , वेदांग व्यास,  आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ad211

FROM AROUND THE WEB