Movie prime

Bikaner : Sikar से बिजनेस टूर पर आई युवती के साथ सागर होटल में दुष्कर्म का आरोप

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर में दुष्कर्म का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। एक पीड़िता ने शहर के नामी होटल व्यवसायी पर आरोप लगाया है कि उसने छत पर ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई फिर कमरे मंे ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में वीडियो क्लिप बनाने की आशंका भी जताई गई है।
 

बीकानेर में लालगढ़ पैलेस के पास सागर होटल के संचालक अमित अग्रवाल पर आरोप लगाया गया है उसने बिजनेस टूअर पर आई युवती से नजदीकियां बढ़ाई। लगातार उसे फॉलो किया। छत पर ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और अर्धबेहोशी की हालत में कमरे में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।
 

बीछवाल थाना में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक युवती सीकर से बिजनेस टूअर पर आई थी। वह कंसल्टिंग का काम करती है। वह 23 सितंबर से होटल में ठहरी थी और 25 सितंबर को उसके अमित ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। बीछवाल थानाधिकारी गोविंदसिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB