Movie prime

पत्नी बीकानेर में..रिटायर्ड फौजी अनूपगढ़ में फंदे पर झूला.. 08 पेज के नोट में एक महिला-लड़की से जुड़े सनसनीखेज आरोप

 

 

Rudra News Express Bikaner-ShriGanganagar. 

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में रिटायर्ड फौजी अमर सिंह फंदे पर झूल गया। मौत से पहले खुद की तस्वीर पर माला चढ़ाई। आठ पेज का नोट लिखा। आरोप लगाया कि एक महिला और लड़की की मदद करने के बाद साजिश में फंसता महसूस कर रहा हूं। मुझसे आर्मी की जानकारी मांगी जा रही है। जान दे दूंगा लेकिन आर्मी की जानकारी नहीं दूंगा। 

मामला क्या है : 

दरअसल रिटायर्ड फौजी ने 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा, अपनी फोटो पर माला चढ़ाई और फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी बीकानेर में बड़े बेटे के पास थी। सुसाइड नोट में उन्होंने 3 लोगों पर परेशान करने और भारतीय सेना की जानकारी मांगने का आरोप लगाया है। इनमें से एक को पाकिस्तानी जासूस बताया। रिटायर्ड फौजी के घर के सामने रहने वाले परिवार के लोग छत पर आए तो बरामदे में उनको फंदे से लटके देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

महिला से जुड़ा विवाद, बड़ा सवाल : 

रिटायर्ड फौजी अमर सिंह की मौत के मामले में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्या एक महिला से जुड़े विवाद को बहाना बनाकर पूर्व सैनिक को दबाव में लिया जा रहा था? क्या उन्हें किसी बड़ी साजिश में फंसाने की कोशिश की जा रही थी? अमर सिंह के कथित पत्र के अनुसार, करीब दो साल पहले उनकी पहचान सावित्री देवी नाम की महिला से हुई थी। महिला एक सामाजिक संस्था से जुड़ी थी। 16 जुलाई को सावित्री देवी ने उनसे मदद मांगी और एक लड़की को अनूपगढ़ लाने के लिए कहा। मानवीय आधार पर महिला और लड़की की मदद की। उन्हें वकील और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद यही मामला परेशानी का कारण बन गया।

सेना से जुड़ी जानकारियां मांगने का आरोप : 

पत्र के मुताबिक, लड़की के परिजनों की ओर से फोन आने लगे और उनसे लड़की के बारे में जानकारी मांगी गई। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सेना से जुड़ी जानकारी लेने का दबाव बनाया। अमर सिंह ने अपने बयान में आशंका जताई थी कि लड़की से जुड़े विवाद की आड़ में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने लिखा था कि उन्हें डर था कि कहीं उन्हें जबरन उठाकर सैन्य जानकारी लेने की कोशिश न की जाए। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

घर के बाहर पूछताछ करने पहुंचे लोग : 

अमर सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना से पहले कुछ लोग उनके घर के आसपास आए और पड़ोसियों से उनके बारे में पूछताछ की। इस घटना के बाद उन्होंने खुद को असुरक्षित महसूस किया। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अमर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप, महिला की भूमिका, फोन करने वाले लोगों की पहचान और कथित दबाव की पूरी कहानी जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। गौरतलब है कि अमर सिंह वर्ष 2009 में सेना से रिटायर हुए थे। वह रिटायरमेंट के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे।

FROM AROUND THE WEB