RudraNewsExpress_Logo

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दमखम

 

RNE Bikaner

बीकानेर। शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रंगा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन राजस्थान की अंडर-16 क्रिकेट टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए हुआ है।
आदित्य के चयन पर डेजर्ट शाइन क्रिकेट एकेडमी (DSCA) एवं संबंधित क्रिकेट खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डीसीए बीकानेर की ओर से भी आदित्य की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई गई।

आदित्य के चयन को बीकानेर की धरणीधर मैदान स्थित डेजर्ट शाइन क्रिकेट  अकादमी मे कोच महेंद्र जी पुरोहित, राजकुमार जी जोशी के मार्गदर्शन मे ट्रेनिंग ले रहा है और उसकी मेहनत और लगन का फल मिल गया और प्रतिभाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि आदित्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और शहर का नाम रोशन करेंगे।

आदित्य रंगा को इस शानदार उपलब्धि पर उसके पिता जी विजय शंकर रंगा, शरद रंगा, ने  और पूरी धरणीधर अकादमी टीम, जिला क्रिकेट संध के रतन सिंह, अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

FROM AROUND THE WEB