Movie prime

Bikaner : महिला जिंदा जली, 01 गाय, 03 बकरियों सहित लाखों के जेवर, कपड़े, रुपए स्वाहा

 

RNE Bikaner-Kolayat.
 

बीकानेर जिले के एक खेत में बनी झोंपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप ले लिए की इसमें सो रही 30 वर्षीय महिला निकल नई पाई और जिंदा जल गई। बताया गया है की इस झोंपड़े में लगभग  16 लाख रुपए कीमत  के जेवरात, कपड़े और अन्य सामान थे जो जलकर राख हो गया।
ad1

कब, कहां, कैसे हुआ हादसा :
 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हदां थाना क्षेत्र के गांव खेतोलाई मूलवान के खेत में बनी ढाणी में मंगलवार शाम को अचानक आग लगी। भूराराम पुत्र चुनाराम नायक की इस झोपड़ी में जब आग लगी उस वक्त उसकी बेटी सुशीला (30) सो रही थी। आग की चपेट में आने से वो बाहर नहीं आ सकी। जलने से उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब तीन लाख रुपए का घर का सामान जल गया। वहीं सोने व चांदी के करीब दस लाख रुपए के आभूषण भी जल गए हैं। मोठ व धान भी यहां पड़ी थी। पचास क्विंटल धान जल गया। इसके अलावा एक गाय और तीन बकरियां भी जलने से मर गई। करीब 16 लाख 55 हजार रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। घटना पर विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने रिपोर्ट ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

FROM AROUND THE WEB