RudraNewsExpress_Logo

26वीं महिला एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप  प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई महिला मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

 

RNE Bikaner

चौमूं (जयपुर)। जयपुर जिले के चौमूं स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) में 26वीं महिला एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई महिला मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार निर्वाण उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री धीरेंद्र चौधरी तथा अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं जज श्री विशाल कुमार निर्वाण मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में चूरू जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अजमेर जिले ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें सात ऐसी महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर देश और राजस्थान का नाम रोशन किया है। ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि राजस्थान की महिला मुक्केबाज आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक गोल्ड मेडल जीतेंगी और अखिल भारतीय स्तर पर राजस्थान को गौरवपूर्ण स्थान दिलाएंगी।

इस अवसर पर बीकानेर के एनआईएस बॉक्सिंग कोच श्री विजेंद्र रंगा तकनीकी अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी बीकानेर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव श्री योगेश शर्मा ने दी।

FROM AROUND THE WEB