बछ बारस पर महिलाओं ने की गोवत्स पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
Sep 8, 2026, 18:56 IST
RNE Bikaner

बीकानेर। बछ बारस के पर्व पर शहर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गोवत्स यानी गाय और बछड़े की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा की थाली सजाई और गाय-बछड़े को तिलक लगाकर पूजन किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने गाय-बछड़े को हरा चारा, गुड़ तथा अन्य सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संतान की मंगलकामना की। घरों में पारंपरिक रूप से बछ बारस की कथा का श्रवण किया गया तथा व्रत रखा गया।

बछ बारस के पर्व का भारतीय संस्कृति में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके संरक्षण और सेवा का संकल्प भी लिया। पर्व को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना रहा।

