फोनेटिक्स पर कार्यशाला का हुआ समापन
RNE Bikaner
बिनानी कन्या महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा फोनेटिक्स विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ जिसके मुख्य वक्ता राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ उमाकांत व्यास थे । बिनानी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता मोहे भारद्वाज ने डॉ व्यास का स्वागत करते हुए बताया कि किसी भी भाषा को शुद्ध रूप से बोलना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा है ।

कार्यशाला के प्रथम दिवस पर छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ बताया कि फोनेटिक्स भाषा का उच्चारण विज्ञान है जिसमें हम यह सीखते है कि उच्चारण करते समय मुंह, जीब, होठ, दांतों की क्या स्थिति होनी चाहिए तथा उच्चारण के लिए निर्धारित चिह्न कौन कौन से है ।
डॉ व्यास ने इसे इंटरैक्टिव सेशन की तरह रखा तथा छात्राओं से भी विभिन्न प्रकार की ध्वनियों का अभ्यास करवाया और फोनेटिक्स की बारीकियां बताई
कार्यशाला के दूसरे दिन में स्वर ध्वनियों के बारे में बताते हुए डॉ व्यास ने शब्दों को फोनेटिक्स सिंबल्स के रूप में रूपांतरित करना सिखाया । कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अंग्रेजी साहित्य के प्रवक्ता गजानंद व्यास ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया ।

