Skip to main content

Bikaner : जिस गंगाशहर मंडल में विरोध के बाद दलित को अध्यक्ष बनाया, वहां पहुंच अर्जुनराम ने कई संदेश दिये

RNE Bikaner.

भारतीय मजदूर संघ के खास आयोजन सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने रविवार को बीकानेर आए केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल पार्टी के गंगाशहर मंडल कार्यालय भी पहुंचे। यहां उनका स्वागत हुआ बाबा साहब की तस्वीर भेंट की गई। यूं तो मेघवाल का पार्टी के कार्यक्रम में आना समान्य बात है लेकिन गंगाशहर मंडल कार्यालय में मौजूदगी और सम्बोधन के कई मायने और संदेश रहे।महत्वपूर्ण क्यों है भाजपा का यह मंडल :

दरअसल भाजपा में हाल ही संगठनात्मक चुनाव हुए। इसमें सभी मंडलों के अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए लेकिन गंगाशहर के अध्यक्ष का निर्वाचन एकबारगी रोक दिया गया था। अंदरखाने इसकी वजह यह थी कि इस मंडल के दो बड़े नेताओं में अध्यक्ष के नाम को लेकर असहमतियाँ थी। ऐसे में भले ही यह नाम इन असहमतियों के वजह से रूका लेकिन इस बीच पार्टी में एक सुगबुगाहट भी उठी। ऊपर तक पत्र भी लिखे गए कि बीकानेर शहर में एक भी एससी वर्ग का मंडल अध्यक्ष नियुक्त नहीं हुआ। ऐसे में पार्टी ने यहां प्रकाश मेघवाल को अध्यक्ष बना न केवल दोनों नेताओं के मतभेद के बीच रास्ता निकाला वरन अजा वर्ग का अध्यक्ष भी बना दिया।खुद मंत्री मेघवाल इसी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता, यहां रहा द्वंद्व :

तकनीकी रूप से देखा जाए तो केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल खुद इसी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनका मूल निवास इसी मंडल के किसमीदेसर में हैं। यहीं से वोटर भी हैं।

शहर अध्यक्ष की रस्साकशी भी इसी मंडल में रही। इस कारण बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष का मसला लंबे समय तक अटका रहा। मोहन सुराणा या महावीर रांका? इन दो नामों पर लंबा द्वंद्व रहा।समाधान सुमन छाजेड़ :

ऐसे में भाजपा ने शहर अध्यक्ष समाधान भी इसी मंडल से निकाला और इसमें केन्द्रीय मंत्री मेघवाल की ही खास भूमिका रही। समाधान के रूप में सामने आई बीकानेर भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़।और यह दिया संदेश :

अर्जुनराम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा भी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा सोच रही है महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलना चाहिए। इसलिए केंद्र से प्रदेश ओर अब जिलों में ओर मंडल स्तर तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। इसका उदाहरण है बीकानेर शहर को पहली महिला जिलाध्यक्ष मिली है। शहर के इकलौते दलित मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने मोहन सुराणा, सुमन छाजेड़ आदि नेताओं दे साथ केन्द्रीय मंत्री को बाबा साहब की तस्वीर भेंट की।इस मौके पर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल का आभार जताते हुए कहा जिस प्रकार पार्टी ने मेरे पर भरोसा जताया है हम सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की रीति नीति और देश हित में कार्य करेंगे। महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है केंद्रीय मंत्री मेघवाल भी हमारे मंडल के कार्यकर्ता है। हर दिन जनसुनवाई के माध्यम से कार्यालय में जनहित के कार्य किए जायेगे। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, बंशीलाल तंवर, सम्पत जी पारीक, नारायण चोपड़ा, गुमान सिंह राजपुरोहित, मनीष सोनी, बनवारीलाल शर्मा, राजाराम विश्नोई, जेठमल नहाटा, प्रदीप निर्माण, भंवर साहू, रामदयाल उपाध्याय, विक्रम भाटी, सुखराम दावा, मगाराम नई, इंद्र राव, चंद्र शर्मा, गोविंद सारस्वत, मुलचंद दहिया, अंकुश चोपड़ा, जसराज मारू, स्वाति छाजेड़, राजश्री कछावा, भानु आनंद, विशाल गोलछा, गणेश जाजड़ा, मनीष बाफना, हुलास भाटी उपस्थित रहे।