Skip to main content

Bikaner : बैरिकेड गिरा कलेक्ट्रेट में घुसे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां

RNE Bikaner.

बीकानेर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड गिरा दिए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ बैरिकेड गिरा कलेक्ट्रेट में घुसने लगी। ऐसे में पुलिस ने लाठियां भांजते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।

दरअसल यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ गए। वहां लगे बैरिकेड को धकेलने के बाद भी पुलिस रोक नहीं पाई। ऐसे में लाठियां भांजते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस बीच कुछ कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए। ऐसे में कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

दरअसल अमेरिका में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार और बेरोजगारी मुद्दे पर युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। देहात काँग्रेस अध्यक्ष बिश्नाराम सियाग भी नेतृत्व करने वालों में शामिल रहे।