
Bikaner BJP : ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ अभियान में मोहन सुराणा संयोजक, श्यामसुंदर चौधरी सह-संयोजक
RNE Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के हर बड़े निर्णय पर जनमत बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए बाकायदा अभियान मोड पर काम करती है। इसी कड़ी में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की जरूरत और खूबियां आम लोगों को बताने और इसके प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रत्येक जिले में अलग से पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर एक टीम बनाई जा रही है। राजस्थान में जिलावार अभियान के संयोजक-सह संयोजक नियुक्त किये गये है। इसी कड़ी में बीकानेर शहर में पार्टी के वरिष्ठ नेता महामंत्री मोहन सुराणा को संयोजक का जिम्मा दिया गया है। उनके साथ महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी को सह-संयोजक बनाया गया है।
बीकानेर देहात में भाजपा नेता भंवर जांगिड़ को इस अभियान के लिए संयोजक बनाया गया है।
सूची में जानिये कहां, किसे जिम्मेदारी: