Skip to main content

गिरिराज व्यास को संयोजक, सुनील जोशी, सुधा पारीक को सह संयोजक बनाया

बीकानेर भाजपा नयाशहर मंडल मीटिंग में सदस्यता की चर्चा

RNE Bikaner

भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के बाद अब मंडलवार मीटिंगों का दौर शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान के लिहाज से प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और 02 सह संयोजक बनाए गए है। इसी कड़ी में मंगलवार को बीकानेर में नयाशहर मंडल की कार्यशाला हुई। इस मंडल में भाजपा ने गिरिराज व्यास को संयोजक, सुनील जोशी एवं सुधा पारीक को सह संयोजक बनाया है।

इस कार्यशाला में जिला महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी ने 1 सितंबर से शुरू किए जाने वाले सदस्यता अभियान की प्रक्रिया बताई। मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, महामंत्री मधुसूदन, सुरेश मारू, शक्ति केंद्र के मोती भारती, जगदीश जी सोलंकी, शंकरलाल, वेंकटेश व्यास, लोकेश कुमार, रवीश अब्बासी, श्रीकांत ओझा, राजकुमार तिवारी, जुगल किशोर खडगावत, राजकुमार व्यास मुकेश भारती आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र, प्रत्येक बूथ वाइज 150 से 200 सदस्य बनाकर पार्टी के इस कार्यक्रम में कड़ी से कड़ी मिलानी है। अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने कहा, सभी को एकजुट होकर टीमवर्क के रूप में इस अभियान को सफल बनाना है।