Skip to main content

Bikaner BJP : दिनेश चौहान की कार्यकारिणी में रघुनन्दन, दीपक महामंत्री, 06 उपाध्यक्ष

RNE Bikaner.

बीकानेर में भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने अब अपनी कार्यकारिणी बनानी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के मुहर के बाद ये कार्यकारिणियां जारी हो रही है। इसी कड़ी में गंगाशहर के बाद अब जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष दिनेश चौहान ने 18 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें रघुनन्दन आचार्य, एवं दीपक व्यास को महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में 06 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये हैं मंडल उपाध्यक्ष :

शरद रंगा, अर्जुन विश्नोई, जुगल आचार्य, मधु भाटी, विमला स्वामी, चंद्रप्रकाश करनाणी।

मंडल मंत्री एवं पदाधिकारी :

मंत्री बल्लू राम ओड, अनिल पांडे, शिवराज सिंह, ज्योति व्यास, सुशील कुमार, किशन सारस्वत, कोषाध्यक्ष शायर सिंह पंवार, आईटी संयोजक भगवान नायक, मीडिया संयोजक घनश्याम गहलोत, सोशल मीडिया संयोजक किशन सोनी के साथ मंडल कार्यकारणी सदस्यों को नियुक्त किया गया है।