Skip to main content

Bikaner : वार्ड-03 उप चुनाव में भाजपा के नंदकिशोर 902 मतों से जीते

  • हार का बदला लिया नंदकिशोर ने :
  • मुख्य चुनाव 307 वोटों से हारे
  • उपचुनाव 902 से जीते
  • डिप्टी मेयर राजेन्द्र पंवार की मेहनत रंग लाई 

RNE Bikaner.

बीकानेर के वार्ड संख्या 03 उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गहलोत ने 902 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। गहलोत की इस जीत को पिछली हार का सूद समेत बदले के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल मुख्य चुनाव में नन्दकिशोर गहलोत निर्दलीय राजेश कच्छावा से 307 वोटों से हार गए थे। कच्छावा के दुखद निधन के बाद इस वार्ड में उपचुनाव हुआ है। इसमें नंदकिशोर ने 902 वोटों से जीत दर्ज की है। उपचुनाव में कच्छावा के भाई गणेश ने भी भाजपा से टिकट मांगा था, नहीं मिल तो निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे थे। कांग्रेस ने यहां से नंदराम गहलोत को मैदान में उतरा था।

कांग्रेस को करारी हार, निर्दलीय गणेश तीसरे नंबर पर :

वार्ड संख्या तीन के उपचुनाव में भाजपा के नंदकिशोर गहलोत को 1750 वोट मिले। कांग्रेस के नंदराम को 848 वोट मिले। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी ने 902 वोट से जीत दर्ज की। निर्दलीय के तौर पर मैदान में रहे दिवंगत पार्षद राजेश कच्छावा के भाई गणेश कच्छावा को 451 वोट मिले।

जीत पर खुशियां, डिप्टी मेयर पंवार को बधाइयां :

भारतीय जनता पार्टी ने इस वार्ड चुनाव को काफी गंभीरता से लिया और अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने उपचुनाव के लिये कमेटी भी बनाई। इस कमेटी में नरेश नायक को संयोजक व मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, चंद्रप्रकाश गहलोत, शिवकुमार रंगा के सदस्य नियुक्त किया।

नामांकन के वक्त यूं जुटे थे भाजपा नेता


इसके साथ ही वार्ड चुनाव में डिप्टी मेयर राजेन्द्र पंवार की सक्रियता भी नजर आई। इस क्षेत्र में सामाजिक राजनीतिक जनाधार के चलते पंवार ने एक-एक घर में दस्तक दी। यही वजह है कि जीत के बाद भी युवाओं की टीम के साथ पंवार भी खुशियां मनाने वालों में शामिल रहे।


ये खबर भी पढ़ें :