Skip to main content

Bikaner : केन्द्रीय मंत्री के स्वागत में उमड़े शहरवासी, मेघवाल बोले- जनता ही नारायण

अर्जुन के तीर : नेहरू का रिकॉर्ड चाय बेचने वाले मोदी ने तोड़ा इस लिए कांग्रेस विचलित

RNE Bikaner.

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर में जहां जोरदार अगवानी हुई वहीं मेघवाल ने भी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा, जनता ही मेरे लिए नारायण है। मेघवाल ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे। कहा, नेहरू का रिकॉर्ड चाय बेचने वाले मोदी ने तोड़ा इस लिए कांग्रेस विचलित है।

विजय संकल्प पूरा होने पर मतदाता अभिनंदन :

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर मतदाता अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन आज भाजपा संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में रखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का बीकानेर सांसद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर स्वागत कर अभिनंदन किया।

अर्जुन के कांग्रेस पर तीर :

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का नेहरू का रिकॉर्ड चाय बेचने वाले मोदी ने तोड़ा इस लिए कांग्रेस आज विचलित है। कांग्रेस को 543 में से 99 सीट मिली है पर कांग्रेस के युवराज को लग रहा है 100 में से 99 सीट मिली है। उन्होंने हमेशा भ्रम फैलाने का काम किया। आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस ने भ्रमित किया पर में बीकानेर की जनता का आभार जताता हु बीकानेर की जनता इन कांग्रेसी टूलकिट का शिकार नही हुई और चौथी बार मुझे लोकतंत्र में मंदिर लोकसभा में भेजा। बीकानेर की जनता और कार्यकर्ताओं आप मेरे नारायण हो।

इन नेताओं ने किया संबोधित :

इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, विधानसभा संयोजक गोपाल गहलोत, जेपी व्यास, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि शर्मा आदि ने संबोधित किया।

ये रहे मौजूद :

मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, नरसिंह सेवग, चंद्रप्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा,हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र रजवी, दीपक पारीक,मंत्री मनीष सोनी, कौशल शर्मा, महेश व्यास, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, गुमान सिंह राजपुरोहित, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, चंद्रमोहन जोशी आदि मौजूद रहे।