Movie prime

Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो

 
RNE Bikaner. बीकानेर में गुरुवार को हुई शहर कांग्रेस संगठन की मीटिंग में अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कानून व्यवस्था से लेकर महिला उत्पीड़न तक के मामलों में सरकार को असफल बताया। कहा, रिमोट से चलने वाली सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनकर खड़ा होना होगा। Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो दरअसल गुरुवार को बीकानेर में शहर कांग्रेस की संगठनात्मक मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग पार्टी की महासचिव व बीकानेर शहर प्रभारी शिमला नायक ने संबोधित किया। कहा, विजनहीन,संवेदहीन रिमोट वाली सरकार के कारण आमजन दुखी है। कांग्रेस को जनता की आवाज बनना होगा। Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा, अब समय ये नहीं है कि शुरुआत कौन करे,समय है कि आप खुद से अपने इलाकों की समस्या को लेकर आओ में आपके साथ उक्त कार्य के लिए चलूंगा। Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो जिला कांग्रेस कमेटी अब हर वार्ड, हर व्यक्ति के जायज कार्य के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगी। हर हफ्ते एक विभाग का घेराव कर विभागाधिकारी से कार्य ना होने या जनता की परेशानी को लेकर जवाबदारी तय की जाएगी। हर हफ्ते एक कार्यक्रम विभागों के प्रति घेराव का प्रस्ताव जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कांग्रेसजनों से लिया सभी ने अपने हाथ उठाकर उक्त प्रस्ताव को स्वीकार किया। Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि संगठन पार्टी की मजबूती का आधार होता है और कार्यकर्ता को चाहिए कि वो अपने मोहल्ला वार्ड और गली में हर जरूरत के कार्य को करवाए। Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी ने कहा कांग्रेस को आमजनता के साथ संघर्ष को तैयार रहना चाहिए। उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, शहजाद भुट्टा, जाकिर नागौरी, आनंद सिंह सोढा आदि ने संबोधित किया। Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो संचालन करते हुए संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता जहां भी कहेगा संगठन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष को तैयार रहेगा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चाहिए कि अविलंब आमजनता से संवाद कर उनकी तकलीफों को जाने और संगठन के निष्क्रिय व्यक्तियों की इस बार छुट्टी तय है। Bikaner : कांग्रेस संगठन की मीटिंग, एमएलए नायक बोली, जनता की आवाज बनो बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी नरसिंहदास व्यास, उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, महासचिव यूनिस अली, तोलाराम सियाग शिवकुमार गहलोत, संजय आचार्य, डॉ.पी.के.सरीन, फिरोज भाटी, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, नितिन चड्ढा , करणीसिंह राजपुरोहित, धनसुख आचार्य, रविकांत वाल्मिकी, जयदीप सिंह जावा, महिला नेत्री आशा देवी स्वामी, नित्यानंद पारिक, सचिव भवानी सिंह राजपुरोहित, जाकिर हुसैन, कैलाश गहलोत ओमप्रकाश लोहिया, बिरजराम भील, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, हाजिर खान,सईद रईसअली, मैक्स नायक ने संबोधित किया।