Skip to main content

BIKANER : बारिश के कारण कांग्रेस ने प्रदर्शन स्थगित किया

RNE, BIKANER. 

बीकानेर में बने बारिश के हालात और प्रदेश सहित जिले में जगह-जगह बारिश से हो रही आपदा जैसी परिस्थितियां देखते हुए बीकानेर शहर एवं देहात कांग्रेस ने शुक्रवार को किया जाने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। अलबत्ता शहर कांग्रेस ने बीकानेर की मेयर से सवाल जरूर किया है कि सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण सड़ांध मार रहे शहर में हालात सुधारने के लिए क्या वैकल्पिक इंतजार किया है। कांग्रेस ने तंजभरा सवाल यह भी पूछा है कि सफाईकर्मियों तो हड़ताल पर है लेकिन जिस कंपनी को कचरा कलेक्शन का ठेका दे रखा है क्या वे भी हड़ताल पर है। ऐसा नहीं है तो डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने शहर में गाड़ियां क्यूं नहीं आ रही।

ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन स्थगित : 

शहर कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि राज्य सरकार के खिलाफ आज होने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विरोध प्रदर्शन को बारिश के चलते स्थगित किया गया है। इसके साथ ही वत्सस ने शहर कांग्रेस संगठन की ओर से सरकार से लेकर मेयर तक पर विफलता के आरोप लगाए हैं। कहा है, संपूर्ण बीकानेर सड़ांध मार रहा है, कचरे के ढेरो ने मुख्य मार्गो को अवरूद्ध कर रखा है और बारिश के चलते जाम नालों और सीवर लाइन से सड़को पर भरा पानी महापौर की विफलता को दर्शाता है

नाले सफाई में देरी : 

कांग्रेस का आरोप है कि निगम को फरवरी-मार्च में नालों की सफाई कर लेनी चाहिए थी वो बारिश के बाद उनके सफाई के आदेश निकालती है। ये आदेश भी जिला कलेक्टर के दखल के बाद जारी हुए। इस लेटलतीफी से सड़को पर जलभराव की स्थिति बनी।

निगम-मेयर पर आरोप : 

वाल्मिकी समाज की हड़ताल के चलते गैर वाल्मिकी कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था करवाई जानी चाहिए थी जो महापौर नही कर पाई |जो कचरा गाड़ी शहर में आती थी उसका ठेका किसी कंपनी के पास है उसका हड़ताल से क्या लेना देना ?

क्या कंपनी किसी जाति विशेष से अनुबंधित होती है ?

वैकल्पिक व्यवस्था करवाकर दैनिक भत्ता देकर सफाई व्यवस्था करवानी चाहिए लेकिन महापौर अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में ऐसा कुछ नही कर पाई।