Skip to main content

आज मौसम शुष्क : सुबह हवा, दोपहर को लू, मानसून 20 जून बाद

  • बीकानेर सहित राजस्थान के 09 शहरों में आज भी लू जैसे हालात  का अनुमान
  • मौसम
  • सुबह की हवाओं ने उमस को कम किया, 20 जून बाद मानसून,
  • बीते 24 घंटों में चार शहरों में पारा 45 पार रहा
  • आज 9 शहरों में लू का अलर्ट

RNE Bikaner. 

मंगलवार का स्वागत बीकानेर में मौसम ने हल्की हवाओं से किया। हवाओं के कारण रात को जो उमस गहराई हुई थी वह कम हो गई। मगर गर्मी का अहसास तो सुबह भी हो रहा था। जिससे लगता था कि आज भी बीकानेर में गर्मी से राहत के आसार नहीं है। दिन में गर्मी सतायेगी।

इन 9 शहरों में लू का अलर्ट :

राज्य के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझनु, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में आज मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।

बीकानेर संभाग सबसे गर्म : 

सोमवार को श्रीगंगानगर में 46.2, पिलानी में 45.9, चूरू में 45.4 व करौली में 45.4, बीकानेर में 44.3 डिग्री पारा रहा।

ये रहे देश के गर्म शहर :

प्री मानसून 20 जून के बाद : 

मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार अभी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां 20 जून के बाद शुरू होगी, तभी राहत मिलेगी। मानसून इस बार थोड़ा जल्दी आने की संभावना है।

बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा : 

बीकानेर में आज मौसम शुष्क रहेगा। धूप भी निकलेगी। गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। कल दिन का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री था। इसी कारण रात गर्म थी।

अगले तीन घंटों में यहां बारिश का अनुमान :