
बीकानेर: कल्याण महोत्सव 16 को, सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि आएंगे, गंगासिंह यूनिवर्सिटी ऑडिटोरिम में होगा समारोह
RNE Bikaner.
सिद्धगुरु सिद्धेश्वर ब्रर्ह्षि 16 फरवरी को बीकानेर आएंगे। इस मौके पर बीकानेर के गंगासिंह यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में खास कल्याण महोत्सव होगा। इस महोत्सव में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
आयोजन के संबंध में बुधवार को आयोजन समिति के मीडिया प्रेजिडेंट रवि पुगलिया ने पत्रकारों को जानकारी दी। पुगलिया ने बताया कि सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव स्वागत समारोह समिति की ओर से 16 फरवरी को बीकानेर में कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम मंे गुरुदेव का आशीर्वचन मिलेगा वहीं मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी-समाजसेवी गणेश छल्लाणी करेंगे। गुवाहाटी के हरेन महंत तथा हैदराबाद के विक्रम डागा गेस्ट ऑफ ऑनर होगा। उद्यमी बसंत नौलखा स्वागत भाषण देंगे।
ये हैं आयोजन समिति में:
आयोजन समिति में प्रकाश पुगलिया, रवि पुगलिया, जयचंदलाल डागा, अशोक धीरेन्द्र, नरेश सुराणा, संजय सिद्धार्थ मालू, बाबूलाल मोहता, पुनमचंद, आसकरण, कमल बोथरा, विजयसिंह, नरेन्द्रकुमार बैद आदि शामिल हैं।
कौन है सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव:
आयोजकों के मताबिक सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने गहन साधना के जरिये अष्ट सिद्धियों, नव निधियों को प्राप्त किया है। अष्ट सिद्धियों मंे अणिमा, महिमा, गरिमा, लछिमा, प्राप्ति, प्रारकाम्या, देशत्व, वस्तव शामिल हैं। इसी तरह नव निधियों मं महापद्म निधि, पद्म निधि, शंख निधि, मकर निधि, कच्छप निधि, मुकुंद निधि, नंद निधि, नील निधि, खर्व निधि शामिल है। इन्होंने वेद, पुराण, संस्कृत के साथ ज्योतिष में भी डाक्टरेट उपाधि प्राप्त की है।