Skip to main content

Bikaner : नारी निकेतन की दो आवासिनियों की हुई थी शादी, आज पगफेरे के लिये आई

  • उषा एवं सोनाक्षी का 15 जुलाई को हुआ था विवाह
  • शुक्रवार को दोनों नारी निकेतन आई, अधिकारियों ने कन्यादान की राशि सौंपी

RNE Bikaner.

बीकानेर के नारी निकेतन में आज एक बार फिर प्रशासन और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी जुटे।

उन दो बेटियों की अगवानी की जिनकी इसी नारी निकेतन में 15जुलाई को शादी की गई थी। वे दोनों शुक्रवार को पगफेरे के रस्म निभाने अपने पीहर की तरह नारी निकेतन आई थी।

इस मौके पर अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू की मौजूदगी में दोनों को कन्यादान की रसि के चैक सौंपे गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि नव विवाहित उषा को 1 लाख 91 हजार तथा सोनाक्षी को एक लाख 86 हजार रुपए कन्यादान के रूप में प्राप्त हुए। यह राशि इनके नाम से एफडी बनवाकर सुपुर्द की गई।

नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से संस्था की आवासनियों उषा एवं सोनाक्षी का 15 जुलाई को विवाह सम्पन्न करवाया गया।

आवासनियां अपने परिवार के साथ भामाशाह रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव के घर गईं और पीहर पक्ष की रस्म अदायगी की। उल्लेखनीय है कि रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव आवासनियों की शादी की रस्म में साक्षी बने। इससे पहले नारी निकेतन में आई आवासनियों का नारी निकेतन के अधीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा स्वागत किया गया। अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि शादी के दौरान आवासनियों के लिए प्राप्त समस्त वस्त्र एवं आभूषण भी उनके ससुराल पक्ष के समक्ष आवासनियों को सुपुर्द किए गए।

इस दौरान संस्थान के अनिल कुमार बिस्सा, सन्तोष कुमार मेहरा, लोकेश जांगिड, विजेन्द्र सिंह राठौड़, नीलम पंवार, पुष्पा, इन्दुबाला महात्मा, पोन्नमा अन्ब्रहाम, सरोज, रेखा शर्मा तथा भामाशाह रवीन्द्र व्यास, सुनीता व्यास, बलविन्द्र यादव, विजयलक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे।