Skip to main content

Bikaner: प्रो. अनिल कुमार छंगाणी विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता नियुक्त

RNE Bikaner.

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग को आगामी 3 वर्षों के लिए अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय , महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर नियुक्त किया है।इससे पूर्व प्रोफेसर छंगाणी वर्ष 2017 से 2019 तक अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय व अधिष्ठाता छात्र कल्याण रह चुके हैं। वर्तमान में प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी के पास विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग के अलावा विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, भूगोल विभाग, अंग्रेजी विभाग, इतिहास विभाग, व कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के साथ मुख्य कुलानुशासक का भी अतिरिक्त कार्यभार है।