Skip to main content

बीकानेर के हीरालाल मॉल में पुलिस की रेड, 07 लड़के, 06 लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले

  • पुलिस थाने के लगभग सामने बने इस मॉल में स्पॉ के नाम पर अवैध गतिविधियों की लंबे समय से शिकायत थी

आरएनई,बीकानेर।

बीकानेर में स्पा के नाम पर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लड़कियों और सात लड़कों को हिरासत में लिया है। पीटा एक्ट में मामला दर्ज करने से पहले स्पा संचालक सहित हिरासत में लिये गए सभी से पूछताछ हो रही है।

कहां स्पा, कब से शिकायत:
पुलिस ने जिस स्पा सेंटर पर छापा मारकर अवैध गतिविधियों को पकड़ा है वह थाने के लगभग सामने बने हीरालाल मॉल में संचालित है। यहां के व्यापारियों का कहना है, यहां एक नहीं कई स्पा चल रहे हैं। इनमें देर रात तक अवैध गतिविधियों के साथ ही लोगों की आवाजाही बनी रहती है। कई बार पुलिस को शिकायत भी की।

पहले भी एक-दो बार कार्रवाई हो चुकी है लेकिन इस अवैध कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ा है। उम्मीद है इस बार कड़ी कार्रवाई होगी और बदनामी की मार झेल रहे इस मॉल में शुद्ध रूप से कारोबार और ऑफिस चला रहे लोगों की परेशानी कम होगी।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी:
कोटगेट थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का कहना है, इस मॉल में स्पा के नाम अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें आ रही थी। पुलिस ने इस पर नजर रखी हुई थी। आज अचानक छापा मारा तो वहां छह लड़कियां और सात लड़के आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इन सबको डिटेन किया गया है। पूछताछ चल रही है।

यहां स्पा जैसे कुछ नहीं मिला। ऐसे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां स्पा के लिए लाइसेंस किस संस्था ने, कब और कैसे दिया है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। पूछताछ क रहे हैं। पीटा एक्ट में मामला दर्ज हो सकता है।