Skip to main content

BIKANER : 3 से शुरू होगा राम लीला का आयोजन, तैयारियाँ परवान पर

RNE, BIKANER.

श्री राम कला मंदिर संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर रामलीला मैदान में

नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य रामलीला का आयोजन दिनांक 3अक्टूबर2024 से 13 अक्टूबर 2024 तक रामलीला का मंचन किया जायेगा।

संस्थान‌ कोषाध्यक्ष कैलाश भादाणी द्वारा बताया गया की भव्य रामलीला से पूर्व संस्थान के सदस्यों द्वारा वस्त्रों व आभूषणो की देखरेख व बाकी वस्त्र जिनकी आवश्यकता है उसकी सूचीबद्ध तैयार की गई ।

संस्थान के सदस्य पण्डित गिरीराज जोशी ललन द्वारा बताया गया की आज की इस व्यवस्था में गोपाल भादाणी भैरु गोपाल पुरोहित नवीन बोड़ा शिवम उपाध्याय साहिल रंगा मनोज कुमार भादाणी हर्षवर्धन मारु कर्ण वीर मारु प्रभू छंगाणी घनश्याम उपाध्याय नकुल आचार्य आदि।