Skip to main content

Bikaner : अंत्योदय नगर में बड़ी संख्या में लोगों ने रास्ता किया जाम

RNE Bikaner .

बीकानेर में उत्पातियों से परेशान लोग सड़क पर उतर आए और रास्ता जाम कर दिया।
घटना शहर से गुजरते जैसलमेर हाईवे के अंत्योदय नगर मोड़ की है। इस इलाके में शुक्रवार रात को बड़ी तादाद में लोग हाईवे पर पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियोंका आरोप है कि अज्ञात लोग कॉलोनी में तेज गति से गाड़ियां चलाते हुए घरों और बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

प्रदर्शनके साथ हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। लोगों को समझाने के प्रयास चल रहे हैं।