Skip to main content

Bikaner : इंद्रा कॉलोनी लूट के आरोपी अभी तक फरार, उन्हें भगाने वाले चुरू से गिरफ्तार

RNE Bikaner.

बीकानेर के इंद्रा कॉलोनी में लगभग डेढ़ करोड़ की बड़ी लूट मामले की जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रही है त्यों-त्यों इसमें नए पेंच सामने आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम यह है कि पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में लिए है। हालांकि ये दोनों लूट की वारदात में शामिल नहीं थे लेकिन लूट के आरोपियों को भगाने में इनका हाथ होने की जानकारी सामने आई है।दरअसल पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि इन्होंने लूट के आरोपियों को चूरू से भगाने में मदद की थी। बदमाश बीकानेर में लूट की वारदात को अंजाम देकर चूरू भागे थे। वहां से उन्हें बस से भगाने में मदद की थी। चूरू से लूट में उपयोग ली गई कार और तीस लाख रुपए बरामद किए गए है।अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इंद्रा कॉलोनी में राम अवतार शर्मा की कंपनी रिलायबल एसोसिएट में काम करने वाले संपत शर्मा और मुकेश से लूट के बाद बदमाश चूरू के लिए रवाना हो गए। चूरू में अपनी कार रख दी और बस से आगे भाग गए। भगाने में संदीप और जयपाल ने मदद की थी। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भगाने वालों से ही पुलिस ने 30 लाख रुपए बरामद किए हैं।चांदसिंह पकड़ से बाहर :

मामले में मुख्य आरोपी चांद सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। चांद सिंह काे ही नामजद आरोपी बनाया गया है। अभिषेक और अंशुल नामक दो और युवकों के नाम सामने आए हैं। ये दोनों चूरू के रहने वाले हैं।