Skip to main content

Bikaner : नकली पिस्तौल दिखा 08 लाख लूटने वाले ने रुपए लौटाए, सलीम-सिमरन गिरफ्तार

RNE Bikaner.

बीकानेर में नकली पिस्तौल दिखाकर 08 लाख की लूट के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक की तलाश है। हैरानी की बात यह कि लूट करने वालों ने पुलिस के डर से पैसे लौटा दिए। बाद में पकड़ गए। इनके कब्जे से एक नकली पिस्तौल भी जब्त की है।मामला यह है :

मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके का है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक एक युवक से करीब आठ लाख रुपए लूट की गई थी। जिन युवकों ने लूट की, उनके पास एक अवैध हथियार होने का शक था। सीसीटीवी फुटेज में इनके हाथ में एक हथियार नजर आ रहा है। घटना के बाद पुलिस जैसे ही एक्टिव हुई, लूट करने वाले युवकों ने व्यापारी को फोन करके उसके रुपए वापस लौटा दिए। लूट में कुल तीन युवक शामिल थे। जिसमें सलीम और सिमरन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों रामपुरा बस्ती के रहने वाले हैं। एक अन्य युवक अभी फरार चल रहा है। उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। तीनों बदमाशों ने लूटी गई रकम तो वापस लौटा दी लेकिन मामला इसके बाद भी दर्ज हो गया है।कहानी अलग भी हो सकती है :

पूरे मामले में कहानी कुछ और होने का भी अनुमान है। पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच लेनदेन था। इसी कारण पिस्टल के दम पर आठ लाख रुपए ले लिए बाद में ये राशि वापस लौटा दी गई।