Movie prime

Bikaner : नथूसर गेट के राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा गया

 
RNE Bikaner. बीकानेर के नथूसर गेट स्थित राजराजेश्वरी मंदिर से छत्र चुराने वाले को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे में धर दबोचा है। https://youtube.com/shorts/jOQ6OLNZ0bs?feature=share छत्र चुराने के आरोपी का नाम तोलाराम बताया जाता है। यह मंदिर के समीपस्थ मुरलीधर व्यास कॉलोनी का निवासी है। यह आरोपी चोरी करते हुए मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गया था। उसीसे पहचान में आ गया और पुलिस ने छानबीन कर पकड़ लिया। Bikaner : नथूसर गेट के राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा गया मामला यह है :  दरअसल नयाशहर थाना इलाके में नथूसरगेट के बाहर राज-राजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुंदरी माताजी का मंदिर है। मंदिर के पुजारी रामकुमार व्यास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचा तो देखा कि माताजी प्रतिमा के ऊपर से चांदी का छत्र गायब था। Bikaner : नथूसर गेट के राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा गया अज्ञात व्यक्ति ने देर रात मंदिर परिसर में प्रवेश करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चांदी का छत्र करीब दो सौ ग्राम का था। नगद रुपए भी मंदिर में थे, जो गायब हुए हैं। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी आधार पर मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले तोलाराम को गिरफ्तार किया है। Bikaner : नथूसर गेट के राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा गया Bikaner : नथूसर गेट के राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा गया Bikaner : नथूसर गेट के राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा गया