Bikaner :नेहरू प्रतिमास्थल पर तोड़फोड़, कल्ला ने IG को फोन कर जताया रोष, कांग्रेस में आक्रोश
Nov 14, 2024, 12:20 IST
- अध्यक्ष गहलोत, सियाग, कांग्रेस नेता आरिफ, मार्शल, वत्सस आदि ने निंदा की
दरअसल गुरुवार को जयंती के मौके पर बीकानेर के जैसलमेर रोड स्थित नेहरू बाल उद्यान में कांग्रेसजन पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही यह देखकर हैरान रह गये कि प्रतिमा स्मारक के पत्थर टूटे पड़े हैं। प्रतिमा को भी रंग लगाने या छेड़छाड़ करने की कोशिश हुई है।
आक्रोशित कांग्रेसजनों ने अधिकारियों को फोन किया। घटना की जानकारी ज्यों-ज्यों लोगों को मिलती गई त्यों-त्यों इसके खिलाफ रोषभरी प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।
पूर्वमंत्री डा.बी.डी.कल्ला, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेन्द्रसिंह सांखला आदि ने इस घटना पर रोष जताया है।
मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता प्रहलादसिंह मार्शल, नितिन वत्सस आदि ने कहा, यह ओछी हरकत जान-बूझकर भावनाओं को आहत करने वाली लग रही है। गौरतलब है कि बीकानेर में जैसलमेर रोड पर डूडी पेट्रोल पंप के पास बाल उद्यान में पंडित नेहरू की प्रतिमा लगी है। इसी प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।
वरिष्ठ नेता डॉ.बुलाकिदास कल्ला बिशनाराम सियाग यशपाल गहलोत जी जिया उर रहमान गजेंद्र सांखला नितिन वत्सस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रोष प्रकट कर रहे |

