Movie prime

Bikaner Weather : शहर में 09 डिग्री गिरकर 32 पर आया पारा, मौसम सुहाना, अगले पांच दिन बादल-बौछारे

 
RNE Nokha-Bikaner. तीन दिन पहले तक झुलसाती लू झेल रहे बीकानेरवासियों के लिए अब मौसम ने राहतभरी करवट ली है। जिले में जगह-जगह बौछारें गिर रही है वहीं बीकानेर शहर धूलभरी आँधी ठहरने के बाद अब तापमान गिर चुका है। Bikaner Weather : शहर में 09 डिग्री गिरकर 32 पर आया पारा, मौसम सुहाना, अगले पांच दिन बादल-बौछारे सामान्य से 09 डिग्री नीचे आया तापमान : सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्यतया मई के पहले सप्ताह में इस दिन तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे में मौसम में आए बदलाव ने सामान्य से 09 डिग्री तापमान नीचे ला दिया है। इतना ही नहीं बीती रात को भी तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। मतलब यह है कि रातें भी अब सुलगाने वाली नहीं रही है। Bikaner Weather : शहर में 09 डिग्री गिरकर 32 पर आया पारा, मौसम सुहाना, अगले पांच दिन बादल-बौछारे नोखा में हलकी बारिश ने ही खोल दी इंतजामों की पोल : दूसरी ओर जिले में कई जगह हलकी-माध्यम बारिश हुई। नोखा में बरसात से मौसम सुहाना हो गया जिससे आमजन को गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं दूसरी ओर बरसात से प्रशासनिक इंतजाम की पोल खुल गई। मात्र चार एमएम बरसात होने से ही बीकानेर रोड के हाल खराब हो गए। Bikaner Weather : शहर में 09 डिग्री गिरकर 32 पर आया पारा, मौसम सुहाना, अगले पांच दिन बादल-बौछारे अभी सीजन का समय होने के कारण कृषि उपज मंडी समिति में किसान अपनी जींस लेकर बेचने के लिए आते हैं जिसमें ईसबगोल ,मैथी,कनक,मोठ, सहित अन्य सामग्री लेकर आते हैं परंतु सड़क पर बने गड्ढे में वाहन फंस जाते हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। Bikaner Weather : शहर में 09 डिग्री गिरकर 32 पर आया पारा, मौसम सुहाना, अगले पांच दिन बादल-बौछारे दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सारण ने उपखंड अधिकारी को पत्र देकर यह सड़क शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। जिससे किसानों वह इस सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को समस्या का सामना न करना पड़े। Bikaner Weather : शहर में 09 डिग्री गिरकर 32 पर आया पारा, मौसम सुहाना, अगले पांच दिन बादल-बौछारे अगले 07 दिन बादल, बारिश, तूफानी हवाएं : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 07 दिन बीकानेर में कमोबेश मौसम ऐसा ही रहेगा। बादल, बारिश, तूफानी हवाएं चल सकती है। न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान भी 35 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। Bikaner Weather : शहर में 09 डिग्री गिरकर 32 पर आया पारा, मौसम सुहाना, अगले पांच दिन बादल-बौछारे