Skip to main content

मौसम : बीकानेर में बदला मौसम का मिजाज, रात को बूंदाबांदी, सुबह भी बादल

RNE, BIKANER .
तेज गर्मी के बाद कल रात से बीकानेर में मौसम का मिजाज बदल गया। रात को हल्की बूंदाबांदी हुई और सुबह का स्वागत भी मौसम ने बादलों से किया। खुशनुमा मौसम होने के कारण भले ही लोग मॉर्निंग वॉक के लिए देरी से निकले हों मगर हल्की हवा व बादलों ने राहत दी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। दो दिन बीकानेर में भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।
शुक्रवार को बादलों के कारण अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई। कल अधिकतम तापमान गिरकर 39.5 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.8 रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में बादल छाये रहेंगे और तेज हवाएं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार ये मौसम रविवार तक रहेगा और उसके बाद सामान्य हो जायेगा।