Skip to main content

मौसम : सर्दी का असर, सूरज भी जल्दी निकला, हवा थमी, आज भी मौसम शुष्क रहेगा

आरएनई, बीकानेर
रविवार का स्वागत बीकानेर में खुले आकाश के साथ सूरज ने किया। जल्दी सूरज निकलने से सुबह सर्दी का अहसास बहुत कम था। कल रात भी पिछले 5 दिनों की अपेक्षा ठंडी हवाओं का जोर बहुत कम था। अब तो रात व भोर की ही सर्दी बाकी रह गयी है। लोगों के शरीर से गर्म कपड़े भी उतरने लगे हैं।
कल भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन का अधिकतम तापमान जहां 28.1 डिग्री पर पहुंचा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क ही रहेगा।