Skip to main content

मौसम : आज मौसम दिखायेगा बीकानेर में कई रंग, पश्चिमी विक्षोभ का असर

RNE, BIKANER .

मतदान के दिन आज बीकानेर का मौसम भी कई तरह के रंग दिखायेगा। दिन में लोगों को गर्मी, आंधी, मेघगर्जन, बारिश आदि के कई रंग देखने को मिल सकते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। शाम तक बीकानेर में आंधी चलने की संभावना है। सुबह मौसम साफ था और आकाश में बादल भी थे, मगर छितराये हुवै। चुनाव के कार्यकर्ता व मॉर्निंग वॉक करने वालों के कारण सड़कों पर अधिक चहल पहल थी।


पश्चिमी विक्षोभ का कम असर होता मौसम विभाग को नजर आ रहा है। जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है। हवा भी तेज गति से चलेगी।