Skip to main content

मौसम हवा और बादलों से तापमान गिरा, आज भी मौसम लेगा नई करवट

RNE, BIKANER .
कल दिन भर बादलों की आवाजाही व हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई। जिसके कारण लोगों को गर्मी का कम अहसास हुआ। रविवार सुबह भी मौसम सुहावना रहा। ठंडी हवाओं का जोर था तो आसमान में बादल भी थे। इस वजह से सड़कों पर वॉक के लिए अधिक लोग निकले हुए थे। कल से मौसम रंग बदल रहा है। कल जहां अधिकतम तापमान गिरा वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम कई रंग दिखायेगा। बादल रहेंगे और मेघ गर्जन भी होगा। तेज हवाओं के चलने की संभावना भी जताई जा रही है। राज्य में दो दिन बारिश व आंधी की संभावना है जिससे गर्मी कम होगी। एक ओर नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को बीकानेर सहित आसपास के जिलों ।के दोपहर बाद आंधी बारिश की संभावना है। 22 अप्रैल को भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है।
कल बीकानेर में अधिकतम तापमान गिरकर 34.7 डिग्री पर पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 23.1 डिग्री पर आ गया। ह्यूमेडिटी 34 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में तेज हवाएं चलेगी और मेघ गर्जन भी होगा।