Skip to main content

मौसम : बढ़ने लगा है हर दिन तापमान, अभी और बढ़ेगा, आज मौसम शुष्क रहेगा

RNE, BIKANER .

मौसम अब बीकानेर में लगातार गर्मी को बढ़ा रहा है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज खुले आकाश ने बीकानेर में बुधवार का स्वागत किया। अब तो रात भी 10 बजे तक ठंडी नहीं हो रही। दिन में हवाओं के चलने से जरूर गर्मी से कुछ राहत मिलती है।


कल बीकानेर में फिर अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा। बीकानेर में कल अधिकतम तापमान बढ़कर 38.4 तक पहुंच गया। न्यूनतम तपमान भी उछलकर 25.4 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। गर्मी अपना असर दिखाएगी।