Skip to main content

मौसम : गर्मी का प्रकोप बढ़ा, इस हफ्ते लू की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

RNE, BIKANER .

दो दिन से बीकानेर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को भी बीकानेर में पारा 40 के पार रहा। दिन में तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

रविवारसुबह भी गर्मी के तेवर तीखे थे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में 3 डिग्री से अधिक बढ़ने की संभावना जताई है। पूरे सप्ताह के लिए विभाग की तरफ से लू का अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान बढ़कर 40. 8 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे बाद तो इसने 41 डिग्री को भी पार कर लिया था। न्यूनतम तापमान भी छलांग लगाकर 29.4 डिग्री पर जा पहुंचा। ह्यूमेडिटी केवल 24 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।