Skip to main content

मौसम : बादलों ने किया रविवार का स्वागत, गर्मी का असर साफ दिखने लगा, होली रहेगी गुलजार

RNE, BIKANER.

बीकानेर में मौसम ने बादलों से रविवार का स्वागत किया। मगर गर्मी का असर भी साफ साफ दिख रहा था। होली पर बदला ये मौसम अब इस रंग पर्व को गुलजार रखेगा। रंग और पानी का ये पर्व लोगों को प्रसन्न करने के लिए मौसम की दृष्टि से सही था। बादलों ने आज सूरज को भी आकाश की ओट से बाहर नहीं निकलने दिया।
अब हर दिन बढ़ने वाला न्यूनतम पारा साफ दर्शा रहा है कि गर्मी आ गई। लोगों ने भी एसी व कूलर अब चलाने शुरू कर दिए हैं। शहर के भीतरी भाग में अब पानी से लोगों को भिगोने का सिलसिला भी चल पड़ा है। कल दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री था तो न्यूनतम तापमान ने भी छलांग लगाई व 21.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का मानना है कि होलिका दहन दिन आज आसमान मुख्यतः साफ ही रहेगा।