Skip to main content

Bikaner : डंपिंग यार्ड की आग में चार झुलसे, तीन गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया, लोगों में आक्रोश

  • बीकानेर: चार झुलसे, तीन गंभीर, ‘जेठानंद मुर्दाबाद’ नारे लगे!
  • Bikaner : करमीसर रोड पर डंपिंग यार्ड में लगी आग में चार झुलसे, तीन गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया, लोगों में आक्रोश

RNE Bikaner.

डंपिंग यार्ड में आग लगने से वहां मौजूद चार युवक बुरी तरह झुलस गये। इनमें से तीन की हालत गंभीर है जिन्हें जयपुर भेजा गया है। एक पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। घटना के बाद प्रशासन, सरकार की ओर से नजरअंदाजी का आरोप लगाते हुए लोग आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर आये। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम, बीकानेर प्रशासन, राजस्थान सरकार के साथ बीकानेर पश्चिम के विधायक ‘जेठानंद मुर्दाबाद’ नारे भी लगाये।

मामला यह है:

दरअसल होली के दिन बीकानेर के करमीसररोड स्थित ठंगाल भैरव के बाद डंपिंग यार्ड (अकूड़ी) के नजदीक चार युवक बैठे थे। बताया जाता है कि इन्होंने सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस या लाइटर जलाया। इतने में डंपिंग यार्ड से उठती गैस के कारण आग गई। आग लगते ही बहुत गंभीर रूप ले चुकी थी। चारों झुलसे गये। इन्हें पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से मनीष, नवीन, राजा, तीन को गंभीर हालत में जयपुर भेजा गया है। एक पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है।

आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे:

घटना के दो दिन बाद भी प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की खैर-खबर नहीं लेने का आरोप लगाते हुए शनिवार को आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये। करमीसर रोड़ पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं रास्थान सरकार, नगर निगम, जिला प्रशासन के साथ ही बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास के खिलाफ भी नारे लगाये। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे हेमाराम जाट ने कहा, यहां डंपिंग यार्ड की वजह से लोगों का जीना दुभर हो गया है। शाम को इतनी जबरदस्त गैस की दुर्गंध होती है कि आए दिन लोग बीमार हो जाता है। बार-बार प्रदर्शन और विरोध के बाद निगम प्रशासन हर बार यहां से डंपिंग यार्ड हटा लेने की बात कहता है लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात रहे हैं। इस बार भी तीन युवकों की जान पर संकट खड़ा गया है।

उपायुक्त पहुंचे मौके पर:

आक्रोश की सूचना के बाद संबंधित थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही नगर निगम उपायुक्त भी मौके पर आये। प्रदर्शनकारियों में शामिल हेमाराम चौधरी आदि से बातचीत की। वार्ता में संतुष्टि के बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ते से जाम हटाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, प्रशासन ने माना है कि अब यहां डंपिंग यार्ड नहीं रहेगा। कचरा नहीं डाला जाएगा।