
पंजाब सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू का अलर्ट, महाराष्ट्र में 12 की मौत, 9 राज्यों में जारी किया गया बर्ड फ्लू अलर्ट, सावधानी रखनी जरूरी
RNE Network
महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक राज्य में इसके 225 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 197 मामलों की पुष्टि हुई है।वहीं 28 लोग संदिग्ध है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुलियन बैरे सिंड्रोम से होने वाली मौतों की संख्या में भी उछाल देखा गया है। अब तक इससे 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमे 6 में सिंड्रोम की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सामने आए 225 मामलों में 179 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 24 पीड़ितों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जिसमें से 15 की हालत बहुत खराब है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
9 राज्यों में बर्ड फ्लू अलर्ट:
केंद्र सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन व डेयरी मंत्रालय ने बर्ड फ्लू को लेकर पंजाब सहित 9 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय सचिव अलका उपाध्याय की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस ने भारत में अपना रास्ता बना लिया है। संक्रमित चिकन खाने वाले लोग वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। जनवरी 2025 से 9 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं।