Skip to main content

संसदीय कामकाज का एजेंडा तय करेगी समिति, बिरला होंगे अध्यक्ष

RNE, National Bureau

लोकसभा के लिए अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय एजेंडा तय करने के लिए कार्य मंत्रणा समिति ( बीएससी ) का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता स्वयं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।

समिति में सुदीप बंदोपाध्याय – टीएमसी, पी पी चौधरी – भाजपा, लावु श्रीकृष्ण – टीडीपी, निशिकांत दुबे – भाजपा, गौरव गोगोई – कांग्रेस, संजय जायसवाल – भाजपा, दिलेश्वर कामेत – जेडीयू, भरहरी महताब – भाजपा, दयानिधि मारन – डीएमके, बैजयन्त पांडा- भाजपा, अरविंद सामंत – शिव सेना यूटीबी, के सुरेश – कांग्रेस, अनुराग ठाकुर – भाजपा व लालजी वर्मा – सपा सदस्य बनाये गए हैं।