Skip to main content

शाहिद नूर सभाध्यक्ष, रामकुमार हर्ष सचिव बने, तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष

आरएनई, बीकानेर।

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष बने गिरिराज बिस्सा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। इस कार्यकारिणी में शाहिद नूर को जहां सभाध्यक्ष बनाया गया है वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, संयुक्त सचिव पदों पर तीन-तीन पदाधिकारी बनाये गए हैं।

रामकुमार हर्ष को सचिव एवं पुरूषोत्तम सेवग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर कर कार्यकारिणी सदस्य सहित 15 पदों पर 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

ये तहसील अध्यक्ष बने:
नोखा में रतनसिंह, कोलायत में बृजमोहन शर्मा, लूणकरणसर में मुकेश स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ में संजय सोनी और छत्तरगढ़ में गिरिराज सैन को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।